Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

राजनाथ बोले-‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से देश मजबूत होगा

मध्यप्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सिंगरौली और सीधी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को राजनीति का फिनिशर कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में खत्म हो गई। कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे। जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर है। उसी तरह राजनीति में राहुल गांधी कांग्रेस के फिनिशर हैं।

सिंगरौली में रक्षा मंत्री ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है। देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए।

कांग्रेस लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करती है

रक्षा मंत्री ने कहा- मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान किसी न किसी राज्य में आतंकवादी घटनाएं होती रहती थीं।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों दलों के नेता लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करते हैं। भाजपा कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि हम न्याय और मानवता की राजनीति करने वाले लोग हैं।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, राम राज्य की शुरुआत हो चुकी

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वो करती है। आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बन गया है। रामलला अपनी कुटिया से निकलकर महल पहुंच चुके हैं। अब राम राज्य आने की शुरुआत हो चुकी है।

राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img