Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

आरजीपीवी मामले में अब तीसरी गिरफ्तारी

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के सरकारी खाते से 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट खाते में ट्रांसफर करने के मामले पुलिस ने अब तीसरी गिरफ्तारी की है। दलित संघ सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को पुलिस ने सुनील कुमार रघुवंशी को न्यायालय में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस ने एक्सिस बैंक पिपरिया के पूर्व मैनेजर रहे राम रघुवंशी को गुरुवार दोपहर को हिरासत में लिया है। राम रघुवंशी से पुलिस यूनिवर्सिटी के फ्लैक्सी फिक्स डिपॉजिट अकाउंट पिपरिया में खोले जाने और इसके बदले में बांटे गए कमीशन और अकाउंट में आई रकम के बंदरबाट के बारे में पूछताछ कर रही थी।

दलित संघ के सदस्य ने निकाले थे पैसे 9 करोड़ 50
पुलिस के अनुसार दलित संघ सोहागपुर को 9 करोड़ 50 लाख रुपए स्थनांतरित करने में गुनाहगार मानते हुए और रामकुमार रघुवंशी तत्कालीन शाखा प्रबंधक पिपरिया को गिरफ्तार किया है। वहीं दलित संघ सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी यह राशि निकालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अभी पुलिस सुनील कुमार रघुवंशी से भी लगातार पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि भोपाल पुलिस ने आरोपी कुमार मयंक को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और रिटायर फायनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा को पकड़ने तीनों अफसरों पर 30-30 तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं मामले में आरोपी सुनील कुमार गुप्ता एवं राकेश सिंह राजपूत का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img