Tuesday, September 22, 2026
29.1 C
Bhopal

बजरिया के होटल संचालक का अपहरण

राजधानी भोपाल के बजरिया थाना इलाके में चाय नाश्ते के होटल के संचालक को बुधवार को दिन दहाड़े अज्ञात चार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाश युवक को कोच फैक्ट्री स्थित एक गोडाउन में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक जमकर पीटा। बाद में आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपहरण मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 45 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व सूरजभान गुप्ता निवासी चांदबढ़ घर के पास ही चाय और नाश्ते की होटल चलाता है। बुधवार की दोपहर को 12:30 बजे होटल में ही था। तभी अज्ञात चार युवक दो बाइकों से आए। उन्होंने होटल से ही अनिल को अग़वा कर लिया। बाइक पर बैठाकर उसे कोच फैक्ट्री के जंगलों में ले गए।

वहां पर फरियादी को एक गोडाउन में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ लात घूसों से जमकर मारपीट की गई। आरोपी उससे किसी चोरी गई मोटर के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। चोरी के संदेह में ही अपहरण किया गया था। अनिल ने जब तमाम मारपीट के बाद भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात से इनकार कर दिया तो उसे एक घंटे बाद छोड़ दिया गया।

परिजनों के साथ पहुंचा थाने

फरियादी आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद सीधा अपने घर पहुंचा। वहां उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। दोपहर करीब ढाई बजे थाने पहुंचा। पुलिस ने अनिल के बताए घटनाक्रम की तस्दीक की। इसके बाद बुधवार की देर रात को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में 5 दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान शुरू, परिवार नियोजन के नए विकल्पों पर जोर

​भोपाल: परिवार नियोजन सेवाओं को बढ़ावा देने और महिलाओं को...

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img