Friday, June 12, 2026
41.5 C
Bhopal

वोटिंग से पहले छिंदवाड़ा मेयर ने लिया यूटर्न

छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेताओं को अपने पाले मे ला अपनी पीठ ठोंक रहे भाजपा नेता ऐन वक्त पर गच्चा खा गए। दरअसल, 18 दिन पहले बीजेपी जॉइन करने वाले छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके ने यूटर्न ले लिया। विक्रम ने वीडियो जारी कर नकुल नाथ को वोट देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि भाजपा में घुटन हो रही थी।

विक्रम ने भाजपा छोड़ने की बात तो कही है। कांग्रेस में वापसी की है या नहीं इस बारे में चुप्पी साधे हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर जो फोटो लगाई है उसमें वे कमलनाथ और नकुलनाथ की फोटो निहारते दिख रहे हैं। बाकी खबर पढ़ने से पहले देखिए ये तस्वीर… जो बहुत कुछ कह रही है।

सैयद जाफर लेकर पहुंचे थे भाजपा कार्यालय

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में करने के लिए बकायदा अभियान चालाया जा रहा है। एक अलग न्यू जॉइनिंग टोली बनाई गई है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इसके मुखिया हैं। प्रदेश अरबपति विधायकों में शुमार भाजपा के संजय पाठक उनके सहयोगी हैं। सबकी नजर छिंदवाड़ा पर थी। कमलनाथ के करीबियों को अपने पाले में लाने की लगातार कोशिशें की। इसमें बीजेपी को काफी हद तक कामयाबी भी मिली। पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, विधायक कमलेश शाह, मेयर विक्रम अहके सहित कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए।

आज पहले चरण के मतदान के ठीक पहले छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर हुआ है। 18 दिन पहले बीजेपी जॉइन करने वाले छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके ने भाजपा छोड़ दी। बताया जा रहा है कि विक्रम को भाजपा में लाने वाले छिंदवाड़ा के पूर्व कांग्रेस नेता सैयद जाफर थे। वे ही विक्रम को लेकर सीएम हाउस पहुंचे थे।

Hot this week

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

भोपाल: ‘भीख मांगकर’ जताया विरोध, टैक्सी ड्राइवरों ने कंपनियों के खिलाफ खोला मोर्चा

​भोपाल: राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार को टैक्सी ड्राइवरों...

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

भोपाल: पति की गैर-मौजूदगी में भांजे ने किया दुष्कर्म, महिला ने खाया जहर

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के एक गांव...

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय...

Topics

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय...

तीनों सीटों पर जीत प्रदेश की जनता का विश्वास: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य...

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

​इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक...

राज्य महिला आयोग रेखा यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल का किया निरीक्षण

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img