Friday, June 12, 2026
40.2 C
Bhopal

मोदी बोले-आतंक का सप्लायर पड़ोसी आटे को तरस रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है।

पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर में दमोह में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। भगवान राम की पूजा को पाखंड बताता हे।

परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही

पीएम मोदी ने कहा- परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। वे कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी। इंडी गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मोदी इन धमकियों से न पहले डरा है, न कभी डर सकता है।

पीएम मोदी का मंच पर महिलाओं ने सम्मान किया

पीएम मोदी का मंच पर महिलाओं ने सम्मान किया

भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार जरूरी

पीएम मोदी ने कहा- जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो। घटनाएं घट रही हो। तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ये काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते वर्षों में देखा है।

ये चुनाव देश को दुनिया की शक्ति बनाने का चुनाव

पीएम मोदी बोले- ये चुनाव देश का चुनाव है। देश को दुनिया की शक्ति बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, तो ऐसे में भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार की बहुत जरूरत है। और ये काम सिर्फ पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार कर सकती है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 12 दिन में चौथी बार एमपी के दौरे पर हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो किया था। 9 अप्रैल को उन्होंने बालाघाट में सभा की थी। 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया में सभा की। अब आज 19 अप्रैल को मोदी ने दमोह में सभा की।

Hot this week

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

भोपाल: पति की गैर-मौजूदगी में भांजे ने किया दुष्कर्म, महिला ने खाया जहर

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के एक गांव...

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय...

तीनों सीटों पर जीत प्रदेश की जनता का विश्वास: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य...

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

​इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक...

Topics

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय...

तीनों सीटों पर जीत प्रदेश की जनता का विश्वास: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य...

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

​इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक...

राज्य महिला आयोग रेखा यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल का किया निरीक्षण

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना...

एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्र का अपहरण, भोपाल से रायसेन ले जाकर की पिटाई

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img