Friday, June 12, 2026
31.5 C
Bhopal

पुलिस ने बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने क्षेत्र के पुराने अपराधी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से देसी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया है।

टीआई रूपेश दुबे के मुताबिक आरोपी रेहान पुत्र शाहिद खां 22 साल राजीव कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला है। शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली की रेहान बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अमन कॉलोनी में घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम को उसकी तलाश में रवाना किया गया। टीम ने घेराबंदी कर रेहान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लोडेड फायर आर्म्स, (देसी कट्टा) बरामद किया गया

छेड़छाड़ के केस में भी जेल जा चुका है रेहान

टीआई का कहना है कि आरोपी रेहान निगरानी गुंडा है। आरोपी पर पूर्व में छेड़छाड़, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित चाकूबाजी जैसे आठ गंभीर केस दर्ज हैं। बदमाश से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने कट्टा किससे और कैसे खरीदा।

Hot this week

तीनों सीटों पर जीत प्रदेश की जनता का विश्वास: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य...

दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने के लिए पत्नी को धमकाया, पति पर FIR

​इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक...

राज्य महिला आयोग रेखा यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल का किया निरीक्षण

महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना...

एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्र का अपहरण, भोपाल से रायसेन ले जाकर की पिटाई

​भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल: कजलीखेड़ा इलाके में एक युवक द्वारा शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img