Friday, September 25, 2026
24.3 C
Bhopal

ममता मीणा ने दिग्विजय के बेटे जयवर्धन को दिया चैलेंज

बीते विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं पूर्व MLA ममता मीणा इंडी गठबंधन के तहत राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार कर रही हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान ममता ने दिग्विजय के सामने ही उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को चैलेंज कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कभी खुद के साथ काम करने वाले भाजपा प्रत्याशी पर जमकर भड़ास निकाली। रविवार को हुई चुनावी सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, गुना जिले की चांचौड़ा से बीजेपी की विधायक रहीं ममता मीणा, राजगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के अजगरी गांव पहुंची थीं। यहां सभा में दिग्विजय भी मौजूद थे।

जनसभा में ममता मीणा ने कहा- ‘राजा साहब (दिग्विजय सिंह) से एक चीज कहना चाहती हूं। आपके जो सुपुत्र विधायक हैं, वो यहां आए नहीं, मैं उनसे कहती कि हमारा कॉम्पिटिशन तो आपसे भी है। हम तो चाचौड़ा को एक नंबर पर लाएंगे और राघौगढ़ को भी पीछे छोड़ देंगे। पूरे मप्र में चाचौड़ा एक नंबर पर आना चाहिए।’

रविवार को हुई जनसभा में मौजूद लोग।

रविवार को हुई जनसभा में मौजूद लोग।

सांसद रोडमल ने खुद का विकास किया

पूर्व विधायक ममता मीणा ने कहा, मैं रोडमल नागर (भाजपा प्रत्याशी) से पूछना चाहती हूं कि चाचौड़ा विधानसभा के लिए क्या किया? कौन सी बड़ी योजना लेकर आए? जब मैं विधायक थी, मेरे कार्यकाल में काम मंजूर हुए थे, रोडमल नागर ये नहीं बता सकते कि वो सभी काम मैंने कराए। उन्होंने खुद का बहुत ज्यादा विकास कर लिया, यह चाचौड़ा क्षेत्र वालों से छुपा नहीं है।

रोडमल अपने कार्यकर्ताओं को ही नहीं पहचानते

ममता मीणा ने कहा, जो सुख-दुख में हमारे बीच में 10 साल में कभी एक बार नहीं आया। अरे भैया, बेटे की शादी रोज नहीं होती, बेटी की शादी रोज नहीं होती। हमारे घर में अगर किसी की मौत होती है तो वह रोज थोड़ी मरते हैं। सुख-दुख के क्षण में किसी कार्यकर्ता के पास आए हो तो बताएं। अगर किसी मीटिंग में किसी ने कुछ पूछ लिया तो 50 लोगों के सामने ऐसा बुरा डांटते हैं कि उसकी शक्ल देखने लायक होती है। ऐसे तो कोई एसपी सिपाही को नहीं डांटता है। इससे भी ज्यादा बुरी स्थिति होती है।

Hot this week

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

जुआ पकड़ने गई पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण की संदिग्ध मौत, 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

​दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...

Topics

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और शोषण के दो मामले दर्ज

​ग्वालियर। शहर के सिरोल और पड़ाव थाना क्षेत्रों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img