Thursday, June 18, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल में BJP नेता की स्कार्पियो में तोड़फोड़

भोपाल में BJP नेता की कार में अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

फरियादी हरि शंकर विश्वकर्मा (58) ने बताया कि वह सूबेदार कॉलोनी टीला जमालपुरा में रहते हैं और केबल नेटवर्क चलाने के साथ ही बीजेपी में संगठन में पदाधिकारी (विस्तारक) हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। घर के बाहर ही उन्होंने कार को पार्क किया था। रात 1:42 बजे अज्ञात चार-पांच लड़के आए। पहले उन्होंने एक फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ा। उसके पाइप को निकाला और इसके बाद इसी पाइप से कार के कांच फोड़ दिए। सुबह मोहल्ले वालों ने कार में तोड़-फोड़ की सूचना दी। तब थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।

कार में रहती है रिवाल्वर

हरि शंकर का कहना है कि कार में आम तौर पर रिवाल्वर रखी रहती है। मेरी बड़ी खेती है, इस संबंध में अकसर गांव जाना होता है। फसल का पैसा लाता हूं। सुरक्षा के लिहाज से कार में रिवाल्वर रहती है। आचार संहिता होने के चलते थाने में जमा है। बदमाशों ने डैश बोर्ड की तलाशी भी ली थी। मेरा अनुमान है कि चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है तोड़फोड़

फरियादी ने बताया कि उनकी कार को पहले भी अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया था। उनकी मोहल्ले में किसी से कोई रंजिश नहीं है। कार में तोड़-फोड़ करने वालों को वह पहले से नहीं जानते। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को चिह्नित किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

Topics

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img