Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल की कबाड़ फैक्ट्री में आग

भोपाल के बिशनखेडी स्थित एक कबाड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री कैंपस में ही गोदाम भी है। बताया जा रहा है कि एक खेत की नरवाई में लगी आग थी। जिसने फैक्ट्री और गोदाम को भी चपेट में ले लिया। गांधी नगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से 10 से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू कर रही है।

यहां प्लास्टिक और लाइलोन का कई टन कबाड़ रखा था। इस कारण आग काबू नहीं आ रही है। दूसरी ओर तेज हवा भी चल रही है।

फैक्ट्री और गोदाम में बड़ी मात्रा में समान

यह फैक्ट्री केएन ट्रेडर्स के नाम से है। जिसके मालिक कामरान खान है। इसी फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। बताया जाता है कि फैक्ट्री में कई टन कबाड़े का सामान रखा है। जिसमें प्लास्टिक आदि का सामान भी शामिल है। इस वजह से आग काबू में नहीं आ पा रही है।

खेत में नरवाई जलते पाया

आग लगने की सूचना मिलते ही भोपाल से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी। गांधीनगर फायर स्टेशन के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि सबसे पहले नरवाई की आग बुझाई गई। ताकि फैक्ट्री में लगी आग ज्यादा नहीं फैले। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम के फायर ऑफिसर भी मौके पर मौजूद हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img