Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल की महिला डॉक्टर से जयपुर में रेप

भोपाल की महिला डॉक्टर से जयपुर में ज्यादती के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी डॉक्टर दर्शन राठौर ने 24 दिसंबर 23 को पीड़िता को शादी करने के बहाने जयपुर बुलाया था। वहां आरोपी ने पीड़िता को मकान नंबर 63 गंगा वाल पार्क एसएमएस अस्पताल के पास स्थित घर में ठहराया। यहां उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि जल्द हम शादी करने वाले हैं। लिहाजा संबंध बनाने का दबाव बनाया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ पहली बार संबंध बनाए। बाद में 26 जनवरी 2024 से लेकर 29 मार्च 24 तक कई और बार जयपुर स्थित अपने घर में उसके साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं विरोध करने पर एक बार आरोपी ने पीड़िता को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ मारपीट भी की। अब आरोपी ने शादी से भी इनकार कर दिया है। तब फरियादी महिला ने थाना खजूरी भोपाल में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो पर कायमी कर केस डायरी को जयपुर पुलिस को सौंप दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के थाने मामला दर्ज किया है।

दिल्ली AIIMS में हुई थी मुलाकात

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 27 वर्ष की युवती क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है। फिलहाल कॉलेज के हॉस्टल में ही रह रही है। वर्ष 2023 में दिल्ली एम्स में अयोजित कार्यक्रम में उसकी मुलाकात जयपुर के डॉक्टर दर्शन राठौर से हुई थी। दोनों में वहीं दोस्ती और फिर फोन पर बातचीत होने लगी थी।

पीड़िता को पीटता था आरोपी

आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को दिसंबर 2023 में जयपुर बुलाया, वहां ज्यादती की। इसके बाद अलग-अलग समय पर उसे जयपुर बुलाकर तीन और बार रेप किया। उसके साथ मारपीट की और जबरन रूम में बंधक बनाकर रखा। जीरो पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए केस डायरी को जयपुर पुलिस को सौंप दिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img