Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

कश्मीर में आतंकी हमला, 5 एयरफोर्स जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार 4 मई को आतंकी हमले में 5 एयरफोर्स जवान घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। इन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

पुंछ के शाहसितार इलाके में सुरक्षाबलों दो वाहनों पर आतंकियों ने भारी फायरिंग की। एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचीं। इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षाबलों के काफिले की फोटोज…

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर सुरनकोट इलाके में गोलियां चलाईं।

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर सुरनकोट इलाके में गोलियां चलाईं।

आतंकियों की फायरिंग में ड्राइवर सीट की तरफ के कांच भी टूट गए।

आतंकियों की फायरिंग में ड्राइवर सीट की तरफ के कांच भी टूट गए।

सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था
सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया।

डेरा की गली और बुफलियाज के एक अंधे मोड़ पर घात लगाए आतंकियों ने काफिले पर अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं।

डेरा की गली और बुफलियाज के एक अंधे मोड़ पर घात लगाए आतंकियों ने काफिले पर अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं।

इसी साल जनवरी में भी पुंछ में हमला हुआ था
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img