आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

एमपी में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इंदौर, बालाघाट और गुना में भाजपा की लीड 2 लाख पार कर गई। भिंड और ग्वालियर में कांग्रेस-भाजपा के वोटों अंतर कम है। ऐसे में यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है। उधर, राजगढ़ में भाजपा कैंडिडेट से पीछे चल रहे दिग्विजय सिंह ने दो जगह काउंटिंग रुकवा दी।

दोपहर होने तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस दल को कितनी सीटें मिल रही और कौन जीत रहा है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सीटवार जानिए किस सीट पर कौन आगे…

इंदौर : भाजपा के शंकर लालवानी 2,22,681 से ज्यादा वोटों से आगे।

विदिशा : शिवराज सिंह चौहान 1,50,870 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुना : ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 लाख 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

खजुराहो: बीजेपी के वीडी शर्मा 108949 वोटों से आगे चल रहे हैं।

भोपाल: भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा 12619 मतों से आगे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा: भाजपा के बंटी साहू 64 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।

राजगढ़ : भाजपा के रोड़मल नागर 24 हजार से अधिक वोटों से आगे।

मंदसौर: भाजपा के वीरेंद्र कुमार खटीक 189758 वोटों से आगे।

बालाघाट: बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी 260697 वोटों से आगे हैं।

भिंड : भाजपा की संध्या राय सिर्फ 4089 वोटों से आगे हैं।

रीवा : भाजपा के जनार्दन मिश्रा 51135 वोटों से आगे चल रहे हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770