आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में बाल आयोग ने की मदरसों की जांच

मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम ने आज भोपाल के मदरसों का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले पांच नंबर स्थित माचना कॉलोनी में सिद्दीकिया दारुल उलूम मदरसा पहुंची। मदरसा रविवार की जगह आज शुक्रवार को बंद मिला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि यहां सरकारी नियम के अनुसार रविवार को छुट्टी रहना चाहिए। लेकिन, यहां आज शुक्रवार को छुट्टी रहती है। इसकी जांच करेंगे। बाकी यहां सब ठीक है। डॉ. निवेदिता शर्मा ने कहा कि ये मदरसा रजिस्टर्ड है। मदरसों का रजिस्ट्रेशन दो तरह से होता है। एक तरह के मदरसे वे होते हैं। जो शासकीय सहायता लेते हैं। इनमें मिड डे मील के अलावा अन्य चीजों में सरकार सहायता करती है। जबकि ये मदरसा सिर्फ रजिस्टर्ड है।

मदरसे के सदस्य मो. फैजान ने बताया कि आज जुम्मा(शुक्रवार) होने के कारण यहां छुट्टी है। मदरसे में रविवार को भी पढ़ाई होती है। यहां हिंदी, इंग्लिश, अरबी के साथ सभी विषय पढ़ाए जाते हैं। रविवार की की जगह शुक्रवार को छुट्टी होने पर उन्होंने पर उन्होंने कहा कि शरीयत में जुमा एक बहुत बड़ा दिन होता है। बच्चे नमाज के साथ बाकी काम भी शुक्रवार को ही करते हैं। इसलिए यहां रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी रहती है।

विधायक आतिफ अकील ने जताई नाराजगी

मॉचना कॉलोनी स्थित मदरसे की जांच पर भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार जब-जब भ्रष्टाचार में फंसती है उससे बचने के लिए ऐसे काम करने लगती है। हमारे यहां जैन संतों पर अत्याचार हुए। सरकार ने इस मामले में आज तक कुछ नहीं किया। जिस स्थान पर गरीब बच्चे पढ़ते हैं। वहां के प्रिंसिपल चंदा करके उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था करते हैं। सरकार को शर्म आनी चाहिए। इन लोगों के दिमाग में जो वायरस घुसा है उसे निकालना चाहिए।

6 नंबर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 1011 में सभी व्यवस्थाएं सही मिली।

6 नंबर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 1011 में सभी व्यवस्थाएं सही मिली।

आंगनवाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण
माचना कॉलोनी के मदरसे की जांच करने के बाद बाल आयोग की टीम 6 नंबर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 1011 पर पहुंची। यहां मध्याह्न भोजन की जांच की। बाल आयोग की सदस्य डॉक्टर निवेदिता ने कहा कि आंगनवाड़ी अच्छी है। ठीक ढंग से भोजन दिया जा रहा है। बच्चों की देखभाल भी सही तरीके से हो रही है। इस केंद्र में 3 से 6 उम्र के 29 और 0 से 3 साल के 49 वर्ष के बच्चे रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक कमी मिली है। वॉशरूम में पानी की दिक्कत थी। इसे सही कराने कहा गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770