टॉप-न्यूज़

फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की

रीवा में सेना के एक जवान ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन लगाकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोर्स आने तक आरोपी के घर पर ताला लगाकर उसे अंदर बंद रखा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वारदात रविवार शाम करीब 4 बजे मनगवां थाना क्षेत्र के कठेरी गांव में हुई। आरोपी का नाम सुनील पटेल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

कुल्हाड़ी से पत्नी पर किए 4 से 5 वार

आरोपी सुनील पटेल जम्मू में पदस्थ है। वह छुट्टी लेकर 11 जुलाई को घर आया था। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी प्रिया पटेल से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी 8 जुलाई को मायके चली गई थी।

14 जुलाई को बेटी का जन्मदिन था। बेटी पत्नी प्रिया के साथ थी। सुनील उसे लेकर अपने घर आया था। जब वापस छोड़ने नहीं गया तो रविवार को प्रिया बेटी को लेने कठेरी गांव स्थित अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन पर लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन लगाकर बुलाया। फोर्स आने तक पुलिस ने उसे उसी के घर में ताले के भीतर बंद करके रखा।

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन लगाकर बुलाया। फोर्स आने तक पुलिस ने उसे उसी के घर में ताले के भीतर बंद करके रखा।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से दोनों के बीच आए दिन फोन पर भी झगड़े होते थे। 7 जुलाई की रात को और फिर 8 जुलाई को भी दोनों के बीच फोन पर ही बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील पटेल ने उसे घर आकर देख लेने की बात कही थी।

पति से फोन पर झगड़े के बाद ही पत्नी प्रिया 8 जुलाई को बेटी को लेकर मायके चली गई थी। जन्मदिन पर बेटी को सुनील के साथ घर भेजने की बात पर भी प्रिया राजी नहीं थी। लेकिन मायके वालों के कहने पर उसने बेटी को सुनील के साथ भेजा। अनबन के बाद प्रिया चाहती थी कि वो और उसकी बेटी दोनों उसके मायके में रहे। जो सुनील को मंजूर नहीं था।

कुल्हाड़ी से हत्या के बाद जमीन पर पड़ी महिला।

कुल्हाड़ी से हत्या के बाद जमीन पर पड़ी महिला।

हत्या के बाद खुद फोन कर पुलिस को बुलाया

डीआईजी साकेत पांडेय ने बताया कि आरोपी छुट्टियों पर घर आया था। जिसका पत्नी से लम्बे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी की हत्या करने के बाद भी उसे कोई पछतावा नहीं है। इसलिए उसने खुद पुलिस को फोन लगाकर बताया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770