Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को कोर्ट उठने तक की सजा

कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई है। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीहोर जिले के शेरपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। पीएम मोदी के सीहोर दौरे के वक्त कुणाल चौधरी को पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि वे काले गुब्बारे उड़ाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई और एमपी/एमएलए कोर्ट से कुणाल चौधरी और उनके दो साथियों को सजा सुनाई गई।

सीहोर आए थे पीएम, भोपाल में प्रदर्शन करने पर दर्ज हुआ था केस
कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सम्मेलन को संबोधित करने सीहोर आ रहे थे। चूंकि, केन्द्र की सरकार ने 2014 में ही किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन, किसानों की आय तो नहीं बढ़ी बल्कि, मंहगाई के कारण लागत बढ़ गई थी। कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री के सीहोर दौरे का विरोध जताने का ऐलान किया था। लेकिन, पुलिस आई और भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर ले गई और, केस दर्ज कर दिया।
चौधरी सहित तीन नेताओं को सुनाई सजा
कांग्रेस नेताओं के वकील मुहम्मद शफीक ने बताया कि पुलिस ने विधि विरुद्ध भीड एकत्रित करने और लोगों को आने-जाने से रोकने के मामले में 143, 341 के तहत केस दर्ज किए थे। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को 341 में बरी कर दिया लेकिन, धारा 143 में विधि विरूद्ध लोगों को एकत्रित करने के मामले में कुणाल चौधरी, समीर खान बैतूल और रोहित राजौरिया भोपाल को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img