Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में मेट्रो के दूसरे फेज पर मिट्‌टी की टेस्टिंग

भोपाल के सुभाषनगर से करोंद के बीच 8.77Km में जिन जगहों पर मेट्रो लाइन के पिलर खड़े होंगे, वहां मिट्‌टी की टेस्टिंग की जा रही है। बोगदा पुल चौराहा, करोंद में टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, ड्रॉइंग पर भी काम हो रहा है। मेट्रो के इस दूसरे फेज का काम देखने के लिए बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करोंद चौराहे पर थ्री टियर में ट्रांसपोर्टेशन होगा।

मंत्री सारंग ने कई इलाकों में जाकर काम भी देखा। उन्होंने मेट्रो के एमडी सीबी चक्रवर्ती से मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। वहीं, पूरे प्लान को समझा। इसके बाद वे अफसरों के साथ कई जगहों पर भी पहुंचे।

मेट्रो, फिर फ्लाईओवर और सर्विस रोड निकलेगी
मंत्री सारंग ने कहा कि एयरपोर्ट से रत्नागिरी चौराहे तक 6 लेन भी बनेगा। इसके चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद सबसे ऊपर मेट्रो गुजरेगी। फिर फ्लाईओवर और सर्विस रोड निकलेगी। करीब चार साल में पूरा प्रोजेक्ट पूरा होगा। इसके बाद नरेला विधानसभा समेत भोपाल की तरक्की की राह खुल जाएगी। रोजगार के नए आयाम होंगे और शहर के इलाके एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे। मंत्री सारंग के निरीक्षण के दौरान मेट्रो, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, ट्रैफिक व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img