Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल में ऑटो डीलर ने जहर खाकर खुदकुशी की

गौतम नगर के रंभा नगर इलाके में रहने वाले ऑटो डीलर ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के सामने मृतक के परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच शव पर अपना दावा करने को लेकर विवाद हो गया।

पत्नी चाहती थी पति को भोपाल में दफन किया जाए। जबकि मृतक मूल रूप से गुना का रहने वाला था। उसके परिजन वहीं शव को दफन करना चाहते थे। बाद में पुलिस की समझाइश और आपसी सहमती से बॉडी को गुना में दफन करने का फैसला किया गया। गुरुवार की शाम को करीब 4:30 बजे परिनज बॉडी को गुना लेकर रवाना हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक डीआईजी बंगला के पास रंभा नगर निवासी परवेज खां पुत्र शफीक खां (45) ऑटो डीलिंग का काम करते थे। वह मूलरूप से गुना के रहने वाले थे और पिछले 15 साल से पत्नी व दो बच्चों के साथ यहां किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी समीना से उन्होंने लव मैरिज की थी। उनका बड़ा बेटा तबरेज (10) और छोटी बेटी फौजिल ढाई साल की है।

नाश्ता बना रही पत्नी से बोले अस्पताल ले चलो

बुधवार 31 जुलाई की सुबह करीब दस बजे परवेज सोकर उठ गए थे। करीब सवा दस बजे पत्नी उनके लिए नाश्ता बनाने किचिन में चली गई थीं। इस बीच परवेज ने पत्नी से कहा कि मेरी तबियत खराब हो रही है। मुझे जल्दी अस्पताल ले चलो। परवेज के मुंह से सफेद झाग निकलता देख पत्नी ने पूछा तो परवेज ने जहर खाने की बात बताई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

मरचुरी के सामने हुआ हंगामा

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही गुना से मृतक परवेज के भाई व अन्य परिजन भोपाल आ गए थे। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव ले जाने की बारी आई तो पत्नी व उसके परिजनों का परवेज के परिजनों से विवाद हो गया। दोनों पक्ष शव पर अपना दावा जताकर साथ ले जाने और कफन-दफन की बात करने लगे।

मृतक के परिजनों का कहना था कि वह उनका बेटा है। शादी के बाद भले ही वह काम-धंधे के लिए भोपाल आकर रहने लगा था लेकिन आखिर है तो उनका बेटा ही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव गुना ले गए थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img