Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

कुएं में पिता-दो बेटों समेत 4 की मौत, जहरीली गैस से गई जान

छतरपुर में कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। गड़ी मलहरा के कुर्राहा गांव में एक घर के पीछे कुएं को ढंकने का काम चल रहा था। इसी दौरान हथौड़ा कुएं में गिर गया। एक के बाद एक ग्रामीण कुएं में उतरे और उनकी जान चली गई। परिजनों का कहना है कि रेस्क्यू समय पर शुरू हो जाता और एम्बुलेंस आ जाती तो जान बच सकती थी।

ग्रामीणों ने बताया, शेख वसीर (60) अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे मिस्त्री मुन्ना कुशवाहा (45) कुएं को कंक्रीट से ढंक रहा था, इसी दौरान उसके हाथ से हथौड़ा कुएं में गिर गया। वह हथौड़ा निकालने के लिए नीचे उतरा था। फिर शेख वसीर कुएं में गए। वे भी बाहर नहीं आए तो एक-एक कर उनके दोनों बेटे शेख असलम (37) और भतीजा अलताब (21) भी कुएं में गए। जब चारों बाहर नहीं आए, तो अनहोनी की आशंका पर मौके पर भीड़ लग गई।

शवों को ग्रामीण खुद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

शवों को ग्रामीण खुद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

समय पर न पुलिस आई, न एम्बुलेंस

मृतकों के परिजनों का कहना है कि डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर दोनों ही मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद कुछ लोग पुलिस थाने गए। इस दौरान ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। दो शवों को निकालने के दौरान थाने गए लोग डायल 100 में बैठकर लौटे। जब चारों शव निकाल लिए गए, तब जाकर एम्बुलेंस पहुंची। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी।

पीड़ितों से मिले अधिकारी

अपर कलेक्टर मिलन्द नागदेव, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, सिविल सर्जन जीएल अहिरवार दोपहर 1.40 बजे मृतकों के परिजनों से मिलने पीएम हाउस पहुंचे। अपर कलेक्टर ने बताया, जो भी शासन की ओर से मदद दी जा सकेगी वह दी जाएगी। वहीं, एएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने वाली बात गलत है। गांव दूरी पर है। इसलिए थोड़ा समय लगा होगा।

सीएम ने सोशल मीडियो पर दुख जताया

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img