Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Bhopal

थाना कोलार रोड पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर हत्या के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने बीडी पीने के लिये माचिस मांगने की बात को लेकर हुए विवाद पर मृतक के सिर मे ईंट मारकर की हत्या

Bhopal. थाना कोलार रोड भोपाल मे दिनांक 31/07/24 को रात्रि मे जे के अस्पताल कोलार रोड भोपाल से डाक्टर ने सूचना दिया कि पेसेन्ट ( मृतक ) संतोष टिटेरिया पिता स्व.गोविंद टिटेरिया उम्र 48 साल निवासी कान्हा कुंज फेस 02 झुग्गी बस्ती कोलार रोड भोपाल को पेसेंट का बेटा अस्पताल लेकर आया है पेसेंट के सिर के पीछे तरफ चोंट लगी हुई है डाँक्टर द्वारा चेक करने पर पेसेंट संतोष टिटेरिया मृत पाया कि सूचना पर मर्ग क्रं.71/24 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया । दौराने मर्ग जांच में घटना के चश्मदीद साक्षी के कथन लिये गये जिन्होने अपने कथनों में बताया कि मोहल्ले के दशरथ गजभिये ने मृतक संतोष टिटरिया के साथ ईट पत्थर से मारपीट कर हत्या कर फरार हो गया है । मर्ग जांच के क्रम में कथनों तथा घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यो के आधार पर आरोपी दशरथ गजभिये के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध प्रथम दृष्ट्या घटित होना पाया जाने से अपराध क्रमांक 616/24 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

की गई कार्यवाही – हत्या जैसे गंभीर अपराध को दृष्टिगत रखते हुए श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल, श्री अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशन मे तथा श्री सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल , श्री मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल मार्ग दर्शन मे प्रकरण सदर के फरार आरोपी दशरथ गजभिये की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर टीम को आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गई जो दिनांक 01/07/2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आरोपी दशरथ गजभिये को अन्नानगर धनवंतरी पार्क दीवाल के किनारे बस स्टाप के पास से घेरबंदी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ मे बताया कि घटना दिनांक समय को वह नशे मे था जो मृतक संतोष टिटेरिया से बीडी पीने के लिये माचिस मांगी थी जो उसने नही दी व उल्टा सीधा बोला जो गुस्से मे आकर वही पडी ईंट सिर मे मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई डर से उसे नाले के तरफ घसीटता हुआ ले जा रहा था जो मोहल्ले वालो की चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतक को वही छोडकर भाग गया था ।

गिरफ्तार आरोपी- 1. दशरथ गजभिये पिता स्व0 सुधाकर गजभिये उम्र 25 साल नि0 जुग्गी नं0 81 कान्हा कुंज फेस -2 भोपाल

जप्त मशरूका – घटना मे प्रयुक्त खून लगी ईट ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय , उनि पप्पू कटियार उनि जोगेन्द्र सिंह नेगी , सउनि राजेन्द्र प्रसाद देवडा , प्रआर ब्रजकिशोर जादौन , प्रआर राजकुमार , प्रआर नवीन त्रिपाठी , आर कपिल कौशिक की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img