Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

कुख्यात सटोरिया ने युवक को पीटा, खबर छपवाकर जुआ-सट्‌टा बंद कराया है अब तू जान से जाएगा

टीला जमालपुरा में कुख्यात सटोरी ने युवक की दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी को युवक पर मुखबिरी कर उसका अवैध करोबार बंद कराने का संदेह था। हमलावर तीनों युवकों ने फरियादी को पीटते समय धमकाया कि तूने कारोबार बंद कराया है, इस लिए आज जान से जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीआई सरीता बर्मन के मुताबिक शाहनावाज खान (35) निवासी इंद्रा नगर सीट कवर बनाने का काम करता है। मॉडल ग्राउंड में उसकी शॉप है। गुरुवार की रात को दोस्त के साथ सिगरेट लेने निकला था। घर के करीब ही उसका पड़ोसी छोटू उर्फ वाहिद अपने साथी दानिश खान और शाहवेज खान के साथ मिला। छोटू ने आरोप लगाया कि तूने मेरी मुखबिरी कर अवैध करोबार जुआ और सट्‌टा बंद करा दिया है।

इसके बाद फरियादी को लात घूसे और बेसबाल के डंडे से जमकर पीटा। शाहनवाज का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने छोटू सहित तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। छोटू के खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

एक सप्ताह पहले पुलिस ने दी थी दबिश

एक अखबार में छपी खबर के बाद लगातार पुलिस जुआरियों सटोरियों पर एक्शन मूड में है। छोटू और पास ही रहने वाले अज्जू के घर एक सप्ताह पहले थाना प्रभारी ने दल बल के साथ छापा मार कार्रवाई की थी। पुलिस को लंबे समय से दोनों के घर जुआ संचालन की जानकारी मिल रही थी। हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके घर से सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को जब्त कर लिया थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img