Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

मोहन यादव सरकार ने 10 IAS अफसरों के विभाग में किए बदलाव

मध्यप्रदेश में 10 आईएएस अफसरों के विभाग में बदलाव किए गए हैं। मो. सुलेमान को अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य से हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। वे मार्च 2020 से अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य के पद पर थे। प्रमुख सचिव संजय दुबे से गृह जैसा महत्वपूर्ण विभाग वापस लेते हुए उन्हें साइंस एंड टेक्नाेलॉजी विभाग भेजा गया है।

कृषि उत्पादन आयुक्त और परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी निभा रहे अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को अब गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखते रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा शुक्रवार शाम को जारी आदेश में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा को मछुआ कल्याण और मत्स्य विभाग के साथ लोक परिसंपत्ति विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। एसीएस, उच्च शिक्षा केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग का एसीएस बनाया गया है।

पोरवाल को राजस्व, संदीप यादव को लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा

जीएडी द्वारा जारी आदेश में मंत्रियों के हिसाब से विभाग बंटवारा देखने को मिला है। जनसंपर्क और विमानन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे संदीप यादव पर सरकार ने भरोसा जताते हुए उन्हें प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के साथ प्रवासी भारतीय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। वे आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का भी काम भी देखेंगे।

विवेक पोरवाल को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। पोरवाल अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

जनसंपर्क में प्रमुख सचिव नहीं, खाड़े को पूरे विभाग का जिम्मा

जनसंपर्क विभाग में प्रमुख सचिव का पद शुक्रवार को भी नहीं भरा गया है। सरकार ने डॉ. सुदाम खाड़े को सचिव और आयुक्त, जनसंपर्क के साथ माध्यम के प्रबंध संचालक की भी जवाबदारी सौंपी है।

दीपाली रस्तोगी पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की पीएस

प्रमुख सचिव, सहकारिता दीपाली रस्तोगी को प्रमुख सचिव, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अभी इस विभाग में मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव हैं। रस्तोगी के अलावा प्रमुख सचिव आयुष और लोक परिसंपत्ति विभाग अनिरुद्ध मुकर्जी की भी जिम्मेदारी बदली है। उन्हें मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में ओएसडी बनाया गया है।

इन अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

  • अशोक वर्णवाल वन विभाग के एसीएस के साथ सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • संजय कुमार शुक्ल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ विमानन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • यूएसए में वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर बनाए गए निकुंज श्रीवास्तव से सरकार ने राजस्व और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग वापस ले लिया है। श्रीवास्तव अब सिर्फ खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img