Saturday, February 14, 2026
23.1 C
Bhopal

टीटी नगर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घण्टो में किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा आपसी विवाद को लेकर मृतक के सीने पर पेचकस मारकर की हत्या

शहर में बीते दिन हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रात्रि 1250 अस्पताल से डाॅक्टर ने सूचना दिया कि पेशेन्ट बृजकांत पाण्डे पिता बृजलोचन पाण्डे उम्र-16 बर्ष नि0-बी-2/17, अर्जुन नगर टी टी नगर भोपाल को ईजाज वास्ते लेकर आये है डाॅक्टर द्वारा चैक करने पर पेशेन्ट बृजकांत पाण्डे पिता बृजलोचन पाण्डे की सीने में चोट लगने से मृत्यु हो गई है, कि सूचना पर मर्ग क्र-36/24 धारा-194 बी.एन.एस.एस. का पंजीबद्ध कर जाॅच में लिया गया । दौराने जाॅच में घटना स्थल के चश्मदीद साक्षीयो के कथन लिये गये, जिन्होने अपने कथनों में बताया कि, रात करीबन 10.00 बजे शीला किराना स्टोर के सामने अर्जुन नगर फेस-1, में आशीष वाथम उर्फ सोनू भेडा द्वारा मृतक बृजकांत पाण्डे उर्फ लल्ला को जान से मारने की नियत से सीने में चाकू जैसी कोई नुकीली चीज मारकर बृजकांत पाण्डे की हत्या कर फरार हो गया है। मर्ग सदर की जाॅच में चश्मदीद साक्षियो के कथनों व घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आशीष वाथम उर्फ सोनू भेडा के विरूद्ध थाना टी टी नगर भोपाल में अप0 क्र0-334/24 धारा-103(1) बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में तथा श्रीमती प्रियंका शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल, श्रीमती  रश्मि अग्रवाल दुबे अति0 पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं श्रीमान् चन्द्रशेखर पाण्डे सहायक पुलिस आयुक्त टी टी नगर संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरारशुदा lआरोपी आशीष वाथम उर्फ सोनू भेडा को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के लिये थाना प्रभारी श्री मनोज पटवा के नेतृत्व में टीम का गठन कर रवाना किया गया । 

गठित टीम द्वारा फरारशुदा आरोपी के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । जो मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी आषीष वाथम उर्फ सोनू भेडा पिता बब्लू उर्फ राकेष वाथम उम्र- 27 साल नि0-टी-2/40, अर्जुन नगर फेस-1 टी टी नगर भोपाल को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ पर उसने घटना करना स्वीकार किया एंव घटना मे प्रयुक्त आला जरार जप्त कराया गया । जिसे विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । प्रकरण की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम:-

  1. आरोपी आषीष वाथम उर्फ सोनू भेडा पिता बब्लू उर्फ राकेष वाथम उम्र- 27 साल नि0-टी-2/40, अर्जुन नगर फेस-1 टी टी नगर भोपाल

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी मनोज पटवा, उनि सुनील सिंह भदौरिया, उनि राधेलाल इवनाती, उनि प्रीतम सिंह सूर्यवंशी, सउनि मनोज ंिसंह, सउनि राजकुमार दुबे, प्र.आर. नारायण मीना, प्र.आर. मनोज जोठे, प्र0आर0 मुजफ्फर, आर0- अरविन्द्र यादव, आर0-नीरज यादव, आर0 सतेन्द्र ंिसह की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img