Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

कलियासोत नदी में आई बाढ़, भोपाल के कोलार कलियासोत-भदभदा डैम भरे

भोपाल में तेज बारिश से बड़ा तालाब, कलियासोत डैम और भदभदा से पानी छलक पड़ा है, जबकि कोलार डैम के भी गेट खुल चुके हैं। अब सिर्फ केरवा डैम ही ऐसा है, जो 30% खाली है। कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में 1-2 दिन तेज बारिश होते ही केरवा डैम के गेट भी खुल जांएगे। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में अब तक 28 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जो सीजन की 75% है। गुरुवार रात से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी, जो शुक्रवार को पूरे दिन चली। इस कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, जलस्रोतों में भी अच्छा पानी आ गया।

कलियासोत किनारे के बसे 20 परिवारों का रेस्क्यू

कलियासोत डैम के गेट खुलने के बाद से कलियासोत नदी उफान पर आ गई है। नदी किनारे समरधा टोला के 20 परिवार को स्कूल में शिफ्ट किया गया है। यहां हर साल घरों में पानी भरता है। कोलार फायर ऑफिसर पंकज खरे ने बताया, रात में ही पिपलिया केशो गांव में नाले की पुलिया भी उफान पर रही। इस वजह से 2 परिवार के 6 सदस्यों का रेस्क्यू किया गया। कोलार एसडीएम रविशंकर राय समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

कलियासोत डैम के सभी गेट खुले
शुक्रवार को कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खोल गए थे। दरअसल, बड़ा तालाब में पानी का लेवल जैसे ही 1666.80 फीट पर आया, भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया। शाम 6 बजे तक 11 में से 6 गेट खोल दिए गए। देर रात पांच गेट बंद कर दिए गए। अब केबल एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। कलियासोत डैम प्रभारी नितिन कुहीकर ने बताया कि डैम में पानी का लेवल 503.4 मीटर रख रहे हैं। इसलिए इतना पानी मेंटेन करके बाकी पानी को गेट के माध्यम से छोड़ रहे हैं। केरवा डैम अभी करीब 30 प्रतिशत खाली है।

भोपाल के कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खुल चुके हैं।

भोपाल के कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खुल चुके हैं।

कोलार डैम के 8 में से 4 गेट खुले

भोपाल के पास कोलार डैम के भी 8 में से 4 गेट खुल चुके हैं। सभी गेट कुल 7 मीटर खोले गए थे। डैम प्रभारी हर्षा जैनवाल ने बताया कि कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से कोलार डैम में पानी भी बढ़ रहा है। इसलिए चार गेट खोल गए थे। बारिश थमने के बाद पानी की आवक कम हुई है। अब दो गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

अगस्त में 14 दिन बारिश का ट्रेंड

अगस्त के महीने में भोपाल में एवरेज 14 दिन बारिश होने का ट्रेंड है। इस महीने 13 इंच पानी बरसता है। इस बार दो दिन में करीब साढ़े 4 इंच बारिश हो गई है। इसके बाद आंकड़ा 28 इंच के पार हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 30 इंच के पार हो सकता है।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img