Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

छात्र से लूट का मास्टर माइंड निकला करीबी दोस्त

भोपाल में गुरुवार को दिनदहाड़े एक छात्र से सवा 5 लाख रुपए की लूट हो गई। मोपेड सवार दो आरोपियों ने पहले छात्र की एक्टिवा को टक्कर मारकर उसे गिराया, फिर देहशत बैठाने पीठ में उल्टा चाकू मारा। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात कीलनदेव टावर चौराहे की है। छात्र बैंक से रकम निकालकर घर जा रहा था।

मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी छात्र का करीबी दोस्त है। उसी ने लूट की पूरी साजिश को रचा था। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम सवार पांच लाख रुपए, चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोपेड जब्त कर ली है।

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्र ने बताया कि मामले में छात्र की शंका के आधार पर पुलिस ने देर रात उसके करीबी दोस्त अनस अली (23) को हिरासत में लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि दोस्त अल्ताफ अंसारी (20) निवासी ऐशबाग, अल्फाज खान (24) निवासी तलैया और अयान रियाज (20) निवासी तलैया के साथ अंजाम देने की बात स्वीकार है। उसे इस बात की जानकारी थी की फरियादी अहमद चेक केश कराने एमपी नगर शुक्रवार की दोपहर को जाएगा।

लूट की रकम में से आरोपी अल्फाज ने 3 लाख रुपए अयान से एक लाख रुपए अल्ताफ से 1.25 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। वारदात के बाद आरोपियों ने रकम को भारत टॉकीज के पीछे एक मैदान में आपस में बांट लिया था। अल्फाज आधी रकम डेढ़ लाख रुपए अनस को देने वाला था।

महिला पुलिसकर्मी का बेटा है अनस

आरोपी अनस फरियादी अहमद का करीबी दोस्त है। अहमद रकम निकलाने से पूर्व अनस को अपने ही वाहन से बैंक ले गया था। यहां से उसने चेक विड्रा कर सवा पांच लाख रुपए निकाले। इसके बाद अपनी मोपेड से घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में अनस जरूरी काम बताकर वाहन से उतर गया।

कुछ ही दूरी पर आरोपी अल्ताफ और अल्फाज ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अनस और अयान दूर खड़े वारदात को देख रहे थे। मौके पर किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर यह दोनों मदद के लिए आते यह पहले से तय था।

मार्बल कारोबारी का बेटा है फरियादी

अहमद रजा 18 वर्ष का है। 12वीं पास करने के बाद इस साल ड्रॉप लिया है। पति अब्दुल सत्तार मार्बल का कारोबार करते हैं। खेती-किसानी भी है। मार्बल खरीदकर एक ग्राहक ने पिछले दिनों चेक से पेमेंट किया था। अहमद मालवीय नगर स्थित घर से यही चेक भुनाने बैंक गया था। एमपी नगर जोन-2 में बैंक से पैसे लेकर घर लौट रहा था।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img