Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में कर्मचारी चयन मंडल के सामने छात्रों का प्रदर्शन

अनएम्प्लॉयमेंट फोरम और पॉलिटिकल छात्र संघ ने सोमवार को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के सामने प्रदर्शन किया। यह सभी छात्र मध्यप्रदेश के सब इंजीनियर 2024 सिविल इंजीनियरिंग के पद में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

यहां मौजूद आरती शर्मा ने बताया कि इस बार सब इंजीनियर की करीब 283 वैकेंसीज निकाली हैं जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों का कोटा भी है। जबकि इस बार 588 वैकेंसी निकाली जानी थीं, हम यहां पद वृद्धि जैसी मांगों को लेकर यहां पहुंचे हैं। हम सभी छात्र है जो इस तरह की एग्जाम की तैयारियां कर रहे हैं जो अलग-अलग जिलों से आए हैं।

इस छात्रों ने मंडल को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें इन्होंने लिखा है कि सिविल इंजीनियरिंग के कई विभाग जैसे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES), जल संसाधन विभाग (WRD), नगरीय विकास विभाग (UADD), हाउसिंग बोर्ड, में इस वर्ष कोई रिक्ति जारी नहीं की गई है।

इन महत्वपूर्ण विभागों में रिक्तियों का अभाव छात्रों के लिए बहुत ही निराशाजनक है, और इससे छात्रों की रोजगार की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, निवेदन है कि इन विभागों में भी रिक्तियां जारी की जाएं ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सकें।

सौंपा ज्ञापन।

सौंपा ज्ञापन।

इसके अतिरिक्त, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) और लोक निर्माण विभाग (PWD) में भी इस वर्ष केवल विकलांग उम्मीदवारों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। यह व्यवस्था बहुत ही अनुचित है क्योंकि इन विभागों में सामान्य उम्मीदवारों के लिए भी रिक्तियों का होना आवश्यक है। इस प्रकार की रिक्तियों को केवल दिव्यांग उम्मीदवारों तक सीमित रखना अन्य उम्मीदवारों के प्रति अन्याय है। साथ ही आपको अवगत कराना चाहता हूं की लोक निर्माण विभाग में सामान्य वर्ग सिविल की भर्ती वर्ष 2017 से नहीं की गई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img