Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में सर्विस सेंटर संचालक से 60 लाख की ठगी

शाहपुरा इलाके में एक सर्विस सेंटर संचालक के साथ 60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबार में निवेश के नाम पर उनके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया। तमाम मिन्नतों के बाद भी आरोपी ने रकम नहीं लौटाई तब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

एसआई उपेंद्र सिंह के मुताबिक शाहपुरा में रहने वाला अनुराग पटेल आरपीएम नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं। कुछ समय पहले उसने अपने दोस्त विभू मौर्य को 73 लाख रुपए कारोबार में निवेश करने के नाम पर दिए थे। बाद में आरोपी विभू ने उसे 13 लाख रुपए वापस कर दिए थे। इतना ही नहीं 60 लाख रुपए का चैक अपने पिता के नाम से दिया था। बाद में चैक बाउंस हुआ तो उसने कोर्ट में केस दायर कर दिया था।

चूंकि उसके पिता की मौत कोरोना में हो गई थी, तो उसने अदालत से केस वापस ले लिया था। इसके बाद आरोपी युवक ने फरियादी को चैक दे दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि जिस बैंक खाते का चैक दिया है, वह 2019 में बंद हो चुका है। मामले का खुलासा होने पर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img