Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

बांग्लादेश में संसद भंग, पूर्व PM खालिदा जिया रिहा

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भंग कर दी है। देश की पूर्व PM खालिदा जिया को भी रिहा कर दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक संसद भंग करने का अल्टीमेटम दिया था।

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 2 महीने से जारी प्रदर्शन में सोमवार को जमकर हिंसा हुई थी। इसके बाद वे पद से इस्तीफा देकर भारत पहुंची थीं। हिंडन एयरबेस पर NSA अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे बातचीत की थी।

इधर, भारत में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “शेख हसीना सदमे में हैं। सरकार बात करने से पहले उन्हें कुछ समय दे रही है। वे भविष्य को लेकर खुद फैसला लेंगी।” कयास हैं कि वे लंदन या फिनलैंड जा सकती हैं।

सोमवार को प्रदर्शन में कम से कम 135 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अब तक 300 के पार पहुंच चुकी है।

सोमवार को प्रदर्शन में कम से कम 135 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अब तक 300 के पार पहुंच चुकी है।

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल की सजा सुनाई गई थी।
  • प्रदर्शनकारी सोमवार को प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए। तोड़फोड़ और आगजनी की।
  • राजधानी ढाका में सोमवार को 4 लाख लोग सड़कों पर उतर आए, जगह-जगह तोड़फोड़ की।
  • पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में सोमवार को 6 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों ने 2 हाईवे पर कब्जा किया। अब तक 300 लोगों की जान गई है। इनमें ज्यादातर छात्र हैं।
  • भारत में BSF ने पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, असम और मिजोरम से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट बढ़ाया।
  • बांग्लादेश की आर्मी ने देश की प्रमुख पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। 18 सदस्यीय अंतरिम सरकार प्रस्तावित की गई।
  • भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कीं। एअर इंडिया और इंडिगो ने ढाका जाने वाली रेगुलर फ्लाइट्स कैंसिल कीं।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार शाम PM मोदी को हालात का अपडेट दिया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img