Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि, BJP ऑफिस में जुटे भाजपा के दिग्गज

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को आज भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी जा रही है।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, ​प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।

इसके अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, संपतिया उईके, राकेश सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा विधायक, मंत्री और नेता मौजूद हैं।

देखें कार्यक्रम की तस्वीरें…

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी पहुंचे।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक भी पहुंचे।

गुरुग्राम में 26 जुलाई को हुआ था निधन

प्रभात झा का निधन 26 जुलाई को सुबह 5 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही गांव में किया गया था। झा को भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img