Thursday, April 9, 2026
24.6 C
Bhopal

बहू मुझे मारती है, कहती है-थाने में झूठा फंसा दूंगी

मेरी उम्र 65 साल है। मेरी बहू मुझे मारती है। बेटे जब ऐसा करने से रोकते हैं तो उन्हें थाने में झूठा फंसाने की धमकी देती है। वह मुझसे कहती है कि मकान छोड़कर चली जाए। वरना, जिंदा जला दूंगी’।

भोपाल के कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में वृद्धा तहसीन बी ने यह शिकायत एडीएम भूपेंद्र गोयल से की। उसने एडीएम को बताया कि बहू की प्रताड़ना बंद नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। एडीएम ने वृद्धा को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जनसुनवाई में कुल 129 शिकायतों के आवेदन आए।

पति आए दिन प्रताड़ित करता है
साजिदा नगर की सूफिया ने शिकायत की कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। अब पति मुझे तलाक देना चाहते हैं। वह मुझे मोहल्ले वालों के सामने ‘तीन तलाक’ भी कह चुके हैं। मैं पति से कोई तलाक नहीं चाहती हूं। अब पति मुझे जबरन प्रताड़ित कर रहे हैं। इसलिए कार्रवाई की जाए।

एडीएम अंकुर मेश्राम ने भी पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।

एडीएम अंकुर मेश्राम ने भी पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।

नोटिस देने पर निगम की शिकायत
बैरसिया रोड स्थित गौतम नगर निवासी संजय शर्मा ने आवेदन दिया कि उनके घर पर नगर निगम ने जल का एक कनेक्शन दे रखा है। जिसका हर साल भुगतान भी करता आ रहा हूं, लेकिन निगम ने मुझे एक अन्य कनेक्शन होने का नोटिस दे दिया है, जिसे 25 साल पहले कटवा दिया था। फिर भी निगम जबरन वसूली कर रहा है।

भाइयों ने जबर्दस्ती धमकाकर मां से हस्ताक्षर करवा लिए
न्यू जेल रोड स्थित रतन कॉलोनी की कृष्णा ने शिकायत की कि उसके भाइयों ने जबर्दस्ती मां कमलाबाई को धमकाकर मकान के विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। अब वे मां को मकान में रहने की जगह नहीं दे रहे हैं। भाइयों पर कार्रवाई की जाए।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img