Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

शादीशुदा लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

धार के जंगल में मिली लड़की की गला कटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि 17 साल की इस लड़की को उसके लिव इन शादीशुदा पार्टनर ने अपने रिलेटिव के साथ मिलकर मारा था। वह रात 12 बजे लड़की को होटल ले गया। जंगल में घुमाया। चाकू से गोदा, फिर गला रेतकर घनी झाड़ियों में फेंक दिया। लड़की की जींस उतारकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की।

सीसीटीवी फुटेज, हत्या वाले दिन 21 बार आरोपियों के बीच फोन पर हुई बात और लड़की के हाथ में गुदे नाम से पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाई।

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल साहिल पिता संजय पिपलाज (20) और सोनू पिता हरीश मंडलोई (26) को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का लिव इन पार्टनर और मुख्य आरोपी प्रीतम पटेल फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम सागर से लेकर रीवा तक दबिश दे चुकी है।

जंगल में झाड़ियों के बीच मिली लाश

धार के सरदारपुर और अमझेरा क्षेत्र के बीच कडदा केशवी गांव के जंगल में 12 अगस्‍त की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात लड़की की लाश जंगल में मिली थी। उम्र 20 से 25 साल लग रही थी। आशंका जताई जा रही थी कि उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है।‎

प्रत्यक्षदर्शी भगत देवका ने अमझेरा पुलिस को बताया- मेरे खेत के पास बच्चे मवेशी चरा रहे थे। जंगल में झाड़ियों के बीच उन्हें लड़की की लाश दिखी। खेत में काम करने वालों की सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा।

लड़की के बाएं हाथ पर SK और दिल बना हुआ था।

लड़की के बाएं हाथ पर SK और दिल बना हुआ था।

हाथ में बने टैटू से हो सकी पहचान

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कहा- सूचना मिलते ही मैं थाना प्रभारी रविंद्र बारिया के साथ मौके पर पहुंचा। शरीर पर चोट के काफी निशान थे। बेरहमी से हत्या की गई थी। पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। गला भी रेता गया था। लाश के पास ही नीले रंग की एक जींस पड़ी थी।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का‎ निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गईं। सबसे पहले लड़की की पहचान के प्रयास शुरू हुए। सभी थानों पर इसकी सूचना भेजने के साथ ही वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। लड़की के बाएं हाथ पर SK और दिल बना हुआ था। दाहिने हाथ पर प्रीतम और तीन स्टार गुदे थे।

करीब 48 घंटे की मेहनत के बाद पता चला कि लड़की रीवा की रहने वाली है। उसके परिवार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वे करीब 10 साल पहले रीवा से काम की तलाश में पीथमपुर आकर बस गए थे। 17 वर्षीय बेटी करीब 1 साल पहले घर छोड़कर राऊ में रहने लगी थी।

लाश के दाहिने हाथ पर प्रीतम और तीन स्टार के टैटू बने थे।

लाश के दाहिने हाथ पर प्रीतम और तीन स्टार के टैटू बने थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

एसडीओपी पटेल ने बताया- परिवार से अलग रहने वाले एंगल का पता चलने पर किशोरी से जुड़ी दूसरी जानकारियां जुटाई गईं। पता चला कि करीब एक साल से किशोरी प्रीतम पटेल के संपर्क में है। वह राऊ में उसके साथ पिछले 6 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

केस में प्रीतम की एंट्री होने पर टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिरों को भी एक्टिव किया। घटनास्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। दो नंबर संदिग्ध लगे। एक नंबर साहिल और दूसरा प्रीतम का निकला।

वारदात वाले दिन दोनों आरोपियों के बीच 21 बार बातचीत हुई थी। 11 अगस्त को इनके मोबाइल की लोकेशन तिरला में एक होटल की मिली। पुलिस यहां पहुंची और सीसीटीवी चेक किए तो प्रीतम के साथ लड़की नजर आई।

होटल में पूछताछ करने पर पता चला कि वे लोग कुछ समय यहां रुके थे। दोनों आखिरी बार उसी जगह देखे गए थे। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस राऊ में ही रहने वाले साहिल पिता संजय और सोनू पिता हरीश तक पहुंची।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img