Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

अग्निवीर जवान ने ज्वेलरी शॉप से लूटे 50 लाख

भोपाल में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवर और कैश लूट का मास्टरमाइंड अग्निवीर ट्रेनी जवान निकला है। जीजा के साथ मिलकर उसने लूट की। लूटे गए गहनों और पैसों से जीजा का कर्ज चुकाने के बाद बाकी पैसों से ऐश करने का प्लान था। गहने और कैश मिलाकर 50 लाख की लूट की गई थी।

पुलिस ने रविवार को अग्निवीर ट्रेनी, उसके जीजा – बहन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पठानकोट के फतेहगढ़ में पदस्थ है। छुट्‌टी लेकर बहन के घर भोपाल आया था।

घटना बाग सेवनिया में मंगलवार रात 10 बजे की है। हेलमेट पहने दो बदमाशों ने दुकानदार को कट्‌टा दिखाकर डराया। चांदी की राखियां, जेवर और कैश लेकर भाग निकले थे। बदमाश 7 मिनट तक दुकान में रहे थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल जब्त कर ली है।

पुलिस ने 400 से ज्यादा CCTV खंगाले

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक, ‘9 टीम जांच कर रही थीं। घटनास्थल के आसपास 20 किलोमीटर के रास्ते में लगे 400 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले। इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकी। उनके और परिजन के मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाले गए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले दोनों मुख्य आरोपी जीजा आकाश राय (24), उसके साले आर्मी में अग्निवीर ट्रेनी मोहित सिंह बघेल (19) को गिरफ्तार किया है।’

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र (लेफ्ट) ने बताया कि पुलिस की 9 टीम ने जांच की। 20 किलोमीटर रास्ते में लगे 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों तक पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र (लेफ्ट) ने बताया कि पुलिस की 9 टीम ने जांच की। 20 किलोमीटर रास्ते में लगे 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों तक पहुंचे।

जीजा पर कर्ज था, इसे चुकाने रची साजिश

मोहित ने लूट की साजिश रची थी। वह बहन के घर छुटि्टयां मनाने आया था। जिस जगह लूट की गई, बहन-जीजा इससे महज 400 मीटर की दूरी पर रहते हैं। रात में वॉक करते समय मोहित दुकान की रेकी करता था। उसने यह अनुमान लगा लिया था कि रात 8.30 बजे के बाद दुकान का मालिक अकेला ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने लूट की। दोनों का पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है। आकाश बी.कॉम सेकेंड ईयर और मोहित बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ा है।

लूट में 5 सहयोगियों की भी भूमिका

मामले का तीसरा आरोपी विकास राय है, जो मुख्य आरोपी आकाश का भाई है। मूल रूप से सतलापुर (रायसेन) का रहने वाला है। लूटे गए माल का कुछ हिस्सा उसने अपने पास रखा था। विकास प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। लूट की वारदात में इस्तेमाल बाइक भी इसी की थी।

चौथी आरोपी ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोनिका राय, आकाश की बहन है। 12वीं तक पढ़ी है और दानिश नगर भोपाल में रहती है। लूटे गए माल का कुछ हिस्सा आरोपियों ने उसके घर भी छिपा दिया था। पुलिस ने मोनिका के पति अमित को भी पांचवां आरोपी बनाया है। उसे भी लूट की जानकारी थी। अमित प्राइवेट ऑटो गैस कंपनी में सुपरवाइजर है।

छठवीं आरोपी 46 वर्षीय गायत्री राय, आकाश की मां हैं और सतलापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने भी चोरी के माल को अपने पास रखा था। उन्हें भी वारदात की जानकारी थी।

7वां आरोपी अभय मिश्रा, पनवार (रीवा) का रहने वाला है। वह आरोपी मोहित का दोस्त है। लूट की वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को उसी ने आरोपियों को दिया था। आरोपी बीए ग्रेजुएट है। प्राइवेट सीमेंट कंपनी में जॉब करता है।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img