Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल की नवाब कॉलोनी में निगम टीम पर हमला

भोपाल की नवाब कॉलोनी में रविवार को नगर निगम टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। टीम डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने गई थी। तभी ड्राइवर एवं दो अन्य सफाईकर्मियों को लात-घुतों के साथ पीट दिया। मामले में निशातपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। मारपीट से पसली और गर्दन में फ्रेक्चर आ गया।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी का ड्राइवर अमन अपने साथी मीनाबाई और राजेश के साथ रविवार को नवाब कॉलोनी में गया था। यह इलाका जोन-17 में आता है। तभी हंजला उर्फ इरशाद नामक व्यक्ति ने गाड़ी न हटाने पर ड्राइवर अमन को बेरहमी से पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गया। साथी मीनाबाई और राजेश से भी मारपीट की गई। ड्राइवर अमन को तुरंत प्रोमिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसे गर्दन और पसली में फ्रेक्चर बताया गया।

विरोध में गाड़ियों से कचरा उठाना बंद किया, केस के बाद माने
कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों पर ब्रेक लगा दिया गया। मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के सभी वाहन चालक एवं कर्मचारियों ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज होने तक काम नहीं करने की चेतावनी दे दी। इसके बाद पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लिया और आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद कर्मचारी वापस काम पर लौटे।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img