Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

सरोजिनी नायडू स्कूल की छात्राओं ने किया हंगामा

भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल पहुंचने में थोड़ी सी देर होने पर स्कूल में पदस्थ वर्षा झा द्वारा सजा के तौर पर सफाई कराई जाती है। छात्राओं का हंगामा बढ़ता देख जिला शिक्षा अधिकारी और विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख अफसरों ने वर्षा झा को हटा दिया है। काफी देर तक धूप और उमस के बीच बैठी छात्राओं में से तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। जिन्हें विधायक आरिफ मसूद ने अपनी कार से अस्पताल भिजवाया।

दो घंटे से हंगामा जारी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
स्कूल के बाहर छात्राओं ने करीब दो घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। छात्राओं का आरोप है कि वर्षा झा उन्हें प्रताडित करतीं हैं। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद छात्राओं ने अपना धरना खत्म किया। छात्राओं के आरोपों पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने X पर लिखा- भाजपा के राज में छात्राओं, बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार जारी। अब मामला भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आया है, जिसमें लेट आने पर छात्राओं से सफाई कराई जाती है, इस मांग को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन जारी । क्या यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की हकीकत ?
छात्राओं के आरोप
एक मैम है जो स्कूल लेट पहुंचने पर बाहर खड़ा करती है। किसी किसी को चक्कर आता है तो वो गिर जाती है। एक मैम है जो बहुत गंदा व्यवहार करती है। बच्चों को उनके पेरेंट्स छोड़ने आते हैं तो उसकी गाड़ी खराब होने पर 7 नंबर से थोड़ा चल कर जाते हैं तो मैम बहुत गंदा बोलती है कि कोन छोड़ने आया था। और कहती हैं हमसे बहस ना करो लेकिन हम बोलेंगे ही , हमारा भी हक है कि मैम हमसे गलत बोलेंगी तो हम भी गलत बोलेंगे उनसे और स्कूल टाइमिंग भी अलग है।” – जानकी अहिरवार कक्षा 10वीं (सेक्शन-D)

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img