Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी विवाद में भतीजों ने चाचा को पीटा

एमपी नगर थाना इलाके में स्थित राजीव नगर में रहने वाले एक ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में मृतक के दो भतीजे और एक भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। चाचा और भतीजों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम किया है। केस की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। फिलहाल पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है।

मृतक शफीक खान पिता हमीद खान (50) निवासी राजीव नगर मैदामील ऑटो चलाते थे। उनके भतीजे साबिर-शौकत और भांजा जुम्मन भी वहीं रहते हैं। मृतक के जीजा अब्दुल सलीम खान ने बताया कि भतीजों और शफीक के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को सुलझाने और आपसी सलाह के बाद मकान को बेचने के नाम से भतीजों ने चाचा को घर बुलाया।

यहां शफीक का भांजा जुम्मन भी पहले से मौजूद था। बातचीत के दौरान विवाद हुआ और तीनों आरोपियों ने शफीक को पीटना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गए। मारपीट मैने अपनी आंखो से देखी। अपने घर से निकलकर शफीक को बचाने पहुंचा, तब आरोपी भाग निकले।

तत्काल शफीक को अस्पताल पहुंचाया। जेपी अस्पताल में चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार की रात की है। टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img