Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के भदभदा-कलियासोत के 1-1 गेट खुले, बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में बारिश

कैचमेंट एरिया में बारिश होने से भोपाल का बड़ा तालाब फिर छलक उठा। इससे भदभदा और फिर कलियासोत डैम के एक-एक गेट खोलने पड़े। गुरुवार को भी दोनों गेट खुले हुए हैं।

भदभदा डैम का एक गेट बुधवार शाम को ही खोल दिया गया था। इसके बाद कलियासोत का गेट भी खोला गया। पानी का स्तर अधिक होने पर कलियासोत डैम का रात में ही दूसरा गेट कुछ देर के लिए खोला गया। हालांकि, गुरुवार को एक ही गेट खुला हुआ है।

सुबह से धूप-छांव वाला मौसम
पिछले 24 घंटे में भोपाल में पौन इंच से अधिक बारिश हुई। इसे मिलाकर बारिश का आंकड़ा 43 इंच के पार हो गया है। गुरुवार सुबह धूप-छांव वाला मौसम है। कभी तीखी धूप निकल रही है तो कभी छांव है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद बारिश होने का अनुमान जताया है।

सीजन की 114% बारिश हुई
भोपाल में अब तक करीब 43 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 114 प्रतिशत है। जिले की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। जुलाई और अगस्त में कोटे से ज्यादा बरसने से सीजन का कोटा फुल हो गया। सितंबर में जो पानी बरस रहा है, वह बोनस के रूप में है। यानी, 14 प्रतिशत पानी बोनस के रूप में गिर चुका है।

सितंबर में अच्छी बारिश का ट्रेंड
सितंबर में अच्छी बारिश होती है। 65 साल पहले वर्ष 1961 में पूरे महीने 30.2 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है। अबकी बार भी सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से हुई है। सितंबर में करीब 7 इंच पानी गिरने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 3 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

10 साल में 2 बार 12 इंच के पार आंकड़ा
सितंबर में बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2014 से 2023 में 2 बार ऐसा हुआ, जब पूरे महीने 12 इंच से ज्यादा पानी गिरा। 10 साल में सबसे ज्यादा बारिश 2019 में 22.2 इंच हुई थी। पिछले साल 12.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

सितंबर के मौसम के बारे में ये भी जानें

  • जून में मानसून एक्टिव होता है, जबकि सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में विदाई होने लगती है।
  • इस महीने भारी बारिश की स्थिति तब पैदा होती है, जब बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का क्षेत्र ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़कर प्रदेश में एक्टिव होता है।
  • सितंबर में बारिश के साथ तेज आंधी चलती है। वहीं, तीखी धूप भी खिलती है। इस वजह से पारा 37 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
  • अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री के आसपास रहता है।
  • अगस्त के मुकाबले सितंबर में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक रहती है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img