Monday, June 22, 2026
29.7 C
Bhopal

अगले साल रिटायर हो जाएंगे CS पद के 6 दावेदार

मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले एमपी कैडर के 6 आईएएस अधिकारी अगले साल 2025 में रिटायर हो जाएंगे। अपर मुख्य सचिव स्तर के इन अफसरों के रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और एमपी में पदस्थ इतने ही अधिकारियों को एसीएस पद पर प्रमोशन और पदस्थापना का मौका मिलने वाला है। जो अफसर अगले साल रिटायर होने वाले हैं, उनमें से कई मुख्य सचिव पद के दावेदार भी हैं, जिनकी इसी माह रिटायर होने वाली वीरा राणा के स्थान पर मुख्य सचिव पद की दावेदारी है।

मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है। उनको एक्सटेंशन नहीं मिलने पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। इसके बाद नवंबर में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन इस पद पर प्रमोट हो जाएंगे।

अनुपम राजन की इस साल एसीएस पद पर पदोन्नति उसी स्थिति में हो पाएगी, जब अनुराग जैन की केंद्र से वापसी न हो। अगर जैन को मुख्य सचिव बनाया गया तो राजन को अगले साल फरवरी से ही एसीएस का पद मिल सकेगा।

इसके अलावा, इसी साल दो अन्य अधिकारी आशीष उपाध्याय और पंकज राग भी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन उनकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण रिटायरमेंट पर एमपी के किसी अधिकारी को पदोन्नत होने का मौका नहीं मिलेगा।

ये एसीएस होंगे अगले साल रिटायर

अधिकारीरिटायरमेंट (महीना)
एसएन मिश्राजनवरी
अजीत केशरीफरवरी
विनोद कुमारमई
मो. सुलेमानजुलाई
अनुराग जैनअगस्त
जेएन कंसोटियाअगस्त

इन अफसरों को मिल सकता है मुख्य सचिव का वेतनमान

अगले साल होने वाली छह अफसरों की सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों पर एमपी के कुछ प्रमुख सचिवों को इसलिए मुख्य सचिव वेतनमान मिल सकता है, क्योंकि एक साल के अंतराल में इस पद की दावेदारी में आने वाली कुछ आईएएस अधिकारी दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हो गए हैं। इनमें दीप्ति गौड़ मुखर्जी, अनिरुद्ध मुखर्जी शामिल हैं।

इसके अलावा विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव पहले से ही दिल्ली में हैं। कुछ अन्य आईएएस अधिकारी भी पहले से ही प्रतिनियुक्ति पर हैं, जो एमपी लौटने पर एसीएस पद पर पदस्थ होंगे, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण उनसे नीचे के पदक्रम वाले अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा।

ये होंगे मुख्य सचिव वेतनमान के दावेदार

  • अनिरुद्ध मुखर्जी
  • दीप्ति गौड़ मुखर्जी
  • संजय कुमार शुक्ला
  • विवेक अग्रवाल
  • रश्मि अरुण शमी
  • मनीष रस्तोगी
  • दीपाली रस्तोगी
  • सचिन सिन्हा
  • शि‌वशेखर शुक्ला
  • डीपी आहूजा
  • हरि रंजन राव

ये अफसर हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

  • अलका उपाध्याय
  • मनोज गोविल
  • पंकज अग्रवाल
  • वीएल कांताराव
  • नीलम शमी राव
  • दीप्ति गौड़ मुखर्जी
  • विवेक अग्रवाल
  • पल्लवी जैन गोविल
  • अनिरुद्ध मुखर्जी
  • हरिरंजन राव

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img