Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

भोपाल के गैस राहत अस्पतालों में सेवा देंगे 15 डॉक्टर्स

भोपाल के गैस राहत अस्पतालों में 15 डॉक्टर्स सेवाएं देंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इन डॉक्टर्स को 2 साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए अस्पतालों में पदस्थ किया है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

डॉक्टर्स में एक मेडिकल विशेषज्ञ, एक सर्जिकल विशेषज्ञ, एक अस्थि रोग विशेषज्ञ, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक निश्चेतना विशेषज्ञ और 10 चिकित्सा अधिकारी हैं। उधर जीएमसी में नौ पीजी सीटों को मंजूरी दी गई है।

यहां पदस्थ्य किए गए डॉक्टर्स इन 15 डॉक्टर्स में से मेडिकल विशेषज्ञ ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में, सर्जिकल विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया। कमला नेहरू अस्पताल में दो चिकित्सा अधिकारियों ने ज्वाइन किया। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, शाकिर अली खान अस्पताल एवं रसूल अहमद सिद्धिकी पल्मोनरी मेडिसिन सेंटर में एक-एक चिकित्सा अधिकारी ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया।

डॉक्टर्स के लिए लिखा था पत्र बता दें कि गैस राहत अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों की पदपूर्ति करने के लिए भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सकों की सेवाएं लेने का मांग पत्र भेजा था। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना की मांग मानकर 15 डॉक्टर्स की गैस राहत अस्पतालों में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जीएमसी में पीजी की नौ सीटों को मंजूरी

उधर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) नई दिल्ली द्वारा गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के एनाटॉमी विभाग में 9 अतिरिक्त स्नातकोत्तर (पी.जी.) सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वृद्धि के साथ पीजी सीटों की संख्या 2 से बढ़कर 11 हो गई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डीन जीएमसी डॉ कविता सिंह एवं गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषज्ञों की संख्या में वृद्धि से राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img