Monday, November 16, 2026
20.1 C
Bhopal

कोहेफिजा पुलिस की चेकिंग में बाल पुलिस की एंट्री? थाना प्रभारी के सामने नाबालिग रोक रहा गाड़ियां

भोपाल। राजधानी में इन दिनों यातायात नियमों को लेकर पुलिस सख्त है। हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोहेफिजा पुलिस भी सड़कों पर मुस्तैद है, लेकिन यहां की एक तस्वीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस अभियान के दौरान एक नाबालिग बच्चा बीच सड़क पर वाहन चालकों को रोकते हुए नजर आ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला की मौजूदगी में हो रहा है। रसूखदार अधिकारी के सामने एक कम उम्र का बच्चा जिस तरह सरेराह गाड़ियां रुकवा रहा है, वह राहगीरों के गले नहीं उतर रहा।

क्या बल की कमी है या लापरवाही ?

  • क्या थाने में पुलिस बल की इतनी कमी हो गई है कि अब नाबालिगों की मदद लेनी पड़ रही है?
  • कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद नियमों को ताक पर रखकर एक बच्चे को जोखिम भरे काम में कैसे लगा सकती है?
  • क्या वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी है कि चेकिंग पॉइंट पर बच्चा पुलिस तैनात है?
    पुलिस विभाग वैसे तो अनुशासन और नियमों के लिए जाना जाता है, लेकिन कोहेफिजा थाने की इस कार्यशैली ने पुलिस की छवि पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह है कि इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारी क्या स्पष्टीकरण देते हैं।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img