Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नामी कंपनियों के नकली कपड़े बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयोगितागंज पुलिस ने ताबा बिल्डिंग स्थित ‘ह्यूमन इंटरप्राइजेज’ पर दबिश देकर करीब 8.69 लाख रुपये मूल्य के नकली टी-शर्ट, लोअर और जैकेट बरामद किए हैं।

छापेमारी में मिला सामान:

पुलिस को मौके से नामी ब्रांड ‘पूमा’ के लोगो लगी 1025 टी-शर्ट और लोअर मिले हैं, जिनकी कीमत 4.10 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा ‘अंडर आर्मर’ कंपनी की 510 नकली जैकेट भी जब्त की गई हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 4.59 लाख रुपये है। आरोपी इन कपड़ों पर नामी कंपनियों के फर्जी लोगो लगाकर उन्हें असली बताकर ग्राहकों को बेच रहे थे।

दो आरोपी हिरासत में:

मामले में पुलिस ने गौरव नामदेव (निवासी देवास) और उमेश उपाध्याय (निवासी उज्जैन) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़े नेटवर्क की आशंका:

मुंबई की संबंधित कंपनियों के लीगल एडवाइजर सुमित शर्मा और मेहुल घोले की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नकली कपड़ों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img