Saturday, May 2, 2026
25.1 C
Bhopal

मासूम से अश्लील हरकत, एक माह बाद पहचान लिया

टीला जमालपुर इलाके में 7 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक धार्मिक कार्य के लिए चंदा मांगने का काम करता है। घटना एक महीने पुरानी है। बच्ची को गली में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

सोमवार को आरोपी एक बार फिर चंदा मांगने के लिए मासूम के मोहल्ले में पहुंचा था, जहां बच्ची ने उसकी पहचान की और मां को जानकारी दी। तब परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एसआई सुशील कुमार के मुताबिक टीला जमालपुर इलाके में रहने वाली 7 साल की मासूम प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि बैरसिया का रहने वाला मोहम्मद सईद (32) उनके मोहल्ले में धार्मिक कार्य के लिए चंदा लेने आया करता था।

1 महीने पहले आरोपी चंदा लेने मोहल्ले में आया था। इस बीच उसे बच्ची एक गली में मिली, जहां उसने मासूम के साथ अश्लील हरकत की। मासूम सामान लेने घर से निकली थी। बच्ची ने घर लौटकर मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

आरोपी को देखते ही पहचान गई मासूम

सोमवार को आरोपी सहित बच्ची के मोहल्ले में चंदा मांगता हुआ देखा गया। बच्ची तत्काल उसे पहचान गई और मां को बताया कि इसी व्यक्ति ने उसके साथ गंदी हरकत की थी। मां ने मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पति को इस बात की जानकारी दी और पति के साथ आरोपी को लेकर थाने पहुंची। यहां शाहिद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछता शुरू कर दी है।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img