Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

शराब तस्करों ने 2 कॉन्स्टेबल पर चढ़ाई कार

सागर के खुरई में शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों की जान लेने की कोशिश की। चेकिंग के दौरान अवैध शराब ले जा रही एक कार को रोका तो दूसरी कार से उन्हें टक्कर मार दी। 2 कॉन्स्टेबल घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के मंडी बामोरा रोड स्थित ओढ़ामल तिराहे पर रविवार-सोमवार की रात का है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीन की तलाश जारी है।

जान से मारने की कोशिश की रविवार देर शाम खुरई देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडी बामोरा से दो कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस पर पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर ओढ़ामल तिराहा पर भेजी गई। टीम में एएसआई जेपी यादव, कॉन्स्टेबल लोकेंद्र, संजय जाट, सतेंद्र निगम और दिनेश राय थे।

रोकने का इशारा किया तो खेत में उतारी कार टीम ओढ़ामल तिराहे पर पहुंची। कुछ देर बाद एमपी 04 एचए 5797 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए तो उसने कार खेत में उतार दी। यहां कार कीचड़ में फंस गई।

पुलिस टीम उसकी तरफ लपकी तो पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मारी। इसमें कॉन्स्टेबल सतेंद्र निगम और दिनेश राय घायल हो गए। ड्राइवर गाड़ी को भगा ले गया। टीम ने खेत में फंसी कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। कार से 50 हजार रुपए की 90 लीटर शराब जब्त की गई है।

सिक्योरिटी कवर दे रही कार ने मारी टक्कर गिरफ्तार कार ड्राइवर ने अपना नाम राहुल पिता रूप सिंह कुशवाहा निवासी आवास कॉलोनी, खुरई बताया है। राहुल ने बताया कि उसके साथ गाड़ी में कार्तिक सेन निवासी तलैया मंदिर खुरई सवार था। जिस कार ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, वो उन्हें सिक्योरिटी कवर देने के लिए साथ आ रही थी। इसमें गौरव और मंकू उर्फ मयंक विश्वकर्मा निवासी सागर नाका खुरई थे।

वारदात में घायल कॉन्स्टेबल सतेंद्र निगम और दिनेश राय को प्राथमिक उपचार के बाद सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img