Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के बैरागढ़ से कोलूखेड़ी तक लगी 380 स्ट्रीट लाइटें

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से कोलूखेड़ी रोड सोमवार रात में जगमगा उठा। यहां 180 पोल पर कुल 380 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्ट्रीट लाइट को चालू करके इसका शुभारंभ किया।

स्ट्रीट लाइटों के चालू होते ही सड़क दूधिया रौशनी से जगमगा उठी। बता दें कि इस मार्ग पर क्षेत्र की बड़ी आबादी का आवागमन होता है। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, किसी वारदात का डर भी रहता था। इसके चलते लोग लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को विधायक शर्मा ने पूरा किया और 380 स्ट्रीट लाइटें लगवाई।

आगे जरूरत पड़ी तो और लगाएंगे शुभारंभ करने पहुंचे विधायक शर्मा ने कहा, इस मार्ग की कठिनाइयों को लेकर भी लोगों ने मुझे जानकारी दी थी। जिसके चलते हमने पूरे मार्ग को ही दूधिया रौशनी से जगमगा दिया। अब लोग बढ़िया चमचमाती रौशनी में सफर का आनंद लेते हुए घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितनी लाइटें एक पूरी नगर में लगती हैं, वह केवल इस रोड पर लगी हैं। आगे जरूरत लगी तो और लाइटें भी लगाएंगे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img