Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

टीआई ने फेसबुक पर शेयर किया राहुल गांधी का मीम

बैतूल के आमला में पदस्थ टीआई ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का एक मीम शेयर किया। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसियों ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि पोस्ट के 48 घंटे बाद टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने माफी मांग ली है। लेकिन कांग्रेस ने एएसपी को ज्ञापन देकर उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीआई फोन कर कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।

दरअसल, शेयर किए गए 43 सेकेंड के मीम में राहुल गांधी डांस करते भी दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है, वीडियो AI क्रिएटेड है। गीत के पार्ट में ‘जाती’ का जिक्र आने पर वे बार-बार ‘जाति’ बोलते सुने जा सकते हैं। विवाद इसलिए भी बढ़ा कि राहुल गांधी हर मंच से जातीय जनगणना की मांग उठाते रहे हैं और थाना प्रभारी ने रील पोस्ट कर उनका मजाक उड़ाया।

29 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो आई सक्सेना ने 29 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का मीम शेयर किया था। स्थानीय कांग्रेसियों ने इस पोस्ट को अपने मोबाइल पर सेव कर लिया। इसके बाद नाराज कांग्रेसी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और वहीं बरामदे में बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एसपी की गैरमौजूदगी में एएसपी कमला जोशी से आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को सस्पेंड करने की मांग की।

कांग्रेसी बोले- टीआई कार्यकर्ताओं को धमका रहे कांग्रेसियों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे हैं। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि अगर टीआई का निलंबन नहीं हुआ तो वे आमला शहर बंद कराने के साथ-साथ एसपी कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

टीआई ने माफी मांगी, कहा- भूल से हुई गलती इस मामले में टीआई ने 48 घंटे बाद फेसबुक से पोस्ट हटाते हुए माफी मांगी और इसे भूल से हुई गलती बताया है। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि यह रील 48 घंटे तक अकाउंट पर शो होती रही। जिसके बाद उसे हटाया गया। एक सरकारी कर्मचारी का यह आचरण अक्षम्य है।

टीआई ने लिखा- मोबाइल से गलती से शेयर हो गया

राहुल गांधी जी से संबंधित एक वीडियो मेरे मोबाइल से गलती से शेयर हो गया। जिसकी जानकारी जैसे ही हुई, मैंने उसे हटा दिया है। मेरे हृदय में उनके प्रति असम्मान जैसी भावना नहीं रही हैं। जिनकी भावनाएं आहत हुईं, उनसे अनुरोध है कि मेरी भूल को क्षमा कर देंगे।

एएसपी ने कहा- वैधानिक कार्रवाई करेंगे एएसपी कमला जोशी ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से शिकायत मिली है। आमला थाना प्रभारी के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है। इस पर जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img