Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

कुत्ते को देख दौड़ी सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत

उज्जैन के केडी गेट स्थित बोहरा बाखल में शुक्रवार को सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई ,परिवार का आरोप है कि कुत्ते के पीछे पड़ने के कारण बच्ची ने दहशत में आकर दौड़ लगा दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई, घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें बच्ची कुत्ते को देखकर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रही है।

फ्रीगंज क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले मुस्तफा लोहेवाले की सात वर्षीय मासूम बेटी सेंट पाल स्कूल में कक्षा पहली की छात्रा है। उसकी आज एग्जाम थी। वो करीब डेढ़ बजे घर पहुंची जिसके बाद वो करीब 02:15 मिनट पर बोहरा बाखल स्थित घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसने एक स्ट्रीट डॉग को देखा और डर गई उसने अपने घर की और दौड़ लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बच्ची के फूफा कुदुबुद्दीन अगरबत्तीवाला ने बताया कि घर में पहुंचने के बाद बच्ची को निढाल हो गई और उसे वोमेटिंग हुई जिसके बाद उसे दो अलग अलग निजी अस्पताल में ले जाया गया दोनों ही जगह उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

बच्ची की मौत के बाद भड़के रहवासी किया प्रदर्शन-

इधर कुत्ते की दहशत से हुई मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोग एकत्रित हो गए और उन्हें कमरी मार्ग का बाजार बंद करवा दिया। कांग्रेस विधायक महेश परमार सहित कई लोग उनके समर्थन में आ गए और चक्का जाम कर दिया। विधायक महेश परमार ने कहा कि शर्म की बात है सीएम के गृहनगर में इस तरह से कुत्ते के काटने से तीन मौत हो जाने के बाद भी नगर निगम प्रशासन जागा नहीं , डूब मरना चाहिए इन अधिकारियो को जो आम लोगो की रक्षा नहीं कर सकते है। हमारी मांग है की शहर को कुत्तो के आंतक से जल्द मुक्त करे वार्ना बड़ा आंदोलन शहर में किया जाएगा।

एक माह में 150 से ज्यादा लोगो को शिकार बना रहे है स्ट्रीट डॉग –

उज्जैन शहर में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही रही हैं। आए दिन यहां कोई न कोई कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहा है। प्रति माह 150 से ज्यादा लोगो को शिकार बना रहे है स्ट्रीट डॉग, बीते दिनों में महाकाल के दर्शन करने आए कुछ श्रद्धालु भी कुत्तों के हमलों का शिकार हुए। अब शहर में भी कुत्तो का आतंक लगातार बढ़ रहा है। स्ट्रीट डॉग के कारण कई लोगो की मौत हो चुकी है। शहर में कुत्तों से अब आम लोग इतना डर रहे है की उनको देखकर लोग अपना रास्ता बदल लेते है।

20 दिन पहले कुत्ते के काटने से युवक की हुई थी मौत –

उज्जैन के गणेश नगर के रहने वाले ऑटो चालक मनोज शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा (17) फैक्ट्री में काम करता था। सुबह जल्दी नागझिरि क्षेत्र में क्रॉस होकर जा रहा था। इस दौरान वहीं के स्ट्रीट डॉग ने उसे काट लिया था। काटने के 20 दिन बाद तबीयत बिगड़ने लगी। उसमें रैबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे। सोनू हवा और पानी से डरने लगा था। वह रेबीज से संक्रमित हो चुका था। शासकीय जिला अस्पताल में सोनू का इलाज करवाया। उसे अमलतास, पुष्पा मिशन सहित इंदौर के एमवाय अस्पताल भी ले गए, लेकिन जान नहीं बच

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img