Monday, October 5, 2026
26.1 C
Bhopal

16 साल से कैद महिला को पुलिस ने किया रेसक्यू

राजधानी के जहांगीराबाद इलाके से पुलिस ने 16 साल से कैद एक विवाहित महिला का रेसक्यू किया है। पुलिस को मामले में महिला के पिता ने शनिवार को शाम 4 बजे सूचना दी थी। महिला थाना पुलिस ने देरी न करते हुए जहांगीराबाद पुलिस की मदद से कोली मौहल्ले पहुंची, यहां एक घर से बेहद गंभीर अवस्था में महिला पलंग पर पड़ी मिली थी। महिला न बोलने की स्थिति में भी नही है। महिला थाना पुलिस ने मामले में गंभीरता से लेते हुए सिर्फ 1 घंटे मे रेस्कयू कर लिया। महिला के पिता ने पुलिस को एक आवेदन देकर बेटी के रेसक्यू करने की मदद मांगी थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत ठीक होने के बाद बयान लिए जाएंगे, उसके बाद पति समेत सुसराल पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने पुलिस को दिया था आवेदन पुलिस के अनुसार महिला थाना में आवेदक किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर द्वारा उपस्थित आकर आवेदन दिया गया कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह विवाह 2006 में किया गया था। वर्ष 2008 के बाद से उन्हे पुत्री के ससुराल वालों ने उनसे मिलने नही दिया। पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने के बाद से उनकी पुत्री की हालत खराब होने के बारे में पड़ोसियों द्वारा खबर दी गई है। बेटी रानू को घर से रेस्क्यू किया जाकर उपचार दिलाया जाए एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। मामले की शिकायत करने के बाद महिला थाना व जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से महिला रानू को रेस्क्यू किया गया। महिला बोलने की स्थिति में नही थी।

पुलिस के अनुसार कोली मौहल्ले में पहुंचे तो वहां बहुत संकरी गलियां थी। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक महिला बेहद गंभीर हालत में पलंग पर पड़ी थी। जब उसे पूछताछ की गई तो वो बोलने की स्थिति में नहीं थी। बिल्डिंग में हमे पति, ससुर और सास मिली थी। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर महिला का ससुर रहता है और बेटा पहले माले पर रहता है। लंबे समय से उसका इलाज नहीं कराया गया है। देरी होने पर महिला की मौत भी हो सकती थी।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img