Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

स्कूल के पीछे चल रहा था जुआ, चार पकड़ाए

सागर के सुरखी थाना की बिलहरा चौकी पुलिस ने ग्राम खमकुआं में दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा है। जुआरी स्कूल के पीछे बैठकर जुआ खेल रहे थे। जुआरियों के कब्जे से नकद और 52 ताश पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम खमकुआं में कुछ लोग स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे थे। मुखबिर ने जुआ फड़ संचालित होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।

पुलिस आते देख मौके पर मौजूद जुआरी भागे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम प्रकाश पिता तेजीलाल, महेश पिता बाबूलाल रावत, हीरालाल पिता जग्गीराव आदिवासी, पप्पू पिता कमोद आदिवासी सभी निवासी खमकुआं होना बताया। जुआ फड़ से ताश के पत्ते और 2840 रुपए नकद जब्त किए हैं। बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि कार्रवाई में चार जुआरियों को पकड़ा है। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Hot this week

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

Topics

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img