Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Bhopal

ज्वेलरी शॉप संचालक से लूट की कोशिश

डबरा के छीमक में बुधवार रात तीन अज्ञात लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप संचालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। व्यापारी के चिल्लाने पर अन्य दुकानदार दौड़े और एक लुटेरे को पकड़ लिया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

बाइक से आए थे तीन लुटेरे, एक पकड़ाया

चीनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छीमक में शीतला ज्वेलर्स के नाम से नवीन सोनी की दुकान है। बुधवार रात वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके पास बैग में सोने चांदी के जेवरात थे। जब वह बाजार से निकल रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए। उन्होंने बैग छीनने की कोशिश की।

ज्वेलर्स संचालक चिल्लाया, तो लुटेरे भागने लगे। इस दौरान एक लुटेरे को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसकी जमकर पिटाई भी की गई। जिसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी राजीव बिरथरे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लुटेरे की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।

संचालक बोले- पहले भी हो चुकी वारदात

दुकान संचालक का कहना था कि रात को दुकान बंद कर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए। हथियार अड़ाकर लूट की कोशिश की। मैंने शोर मचाया, तो वह घबराकर भागने लगे। इससे वहां अन्य लोग आ गए। एक लुटेरे को सभी ने मिलकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले भी मेरे साथ लूट हो चुकी है। उस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।

भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नागाइच का कहना है कि एक बदमाश पकड़ में आया है।उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से अवैध हथियार सहित कारतूस मिले हैं।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img