Friday, October 9, 2026
23.1 C
Bhopal

दोस्त को बेल्ट और लात-घूसों से पीटा

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलई गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चार लड़के बेल्ट और लात-घूंसों से युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने ही मारपीट का वीडियो भी बनाया।नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर चार लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। अपने साथ हुई मारपीट के डर से युवक ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। बुधवार को उसने केस दर्ज कराया। पीड़ित का कहना है कि उसके दोस्त आपस में गाली देकर बात कर रहे थे, उसने मना किया तो गुस्सा गए और कमरे में बंद कर बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की।

पीड़ित बोला- गाली देने से मना किया तो मारपीट की पीड़ित सरवन मालवीय ने नानाखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वह एक ढाबे पर वेटर का काम करता है। उसने बताया कि 7 अक्टूबर को अपने दोस्त राहुल ठाकुर के साथ चाय पीने रवि की दुकान पर गया था। यहां चाय पीने के दौरान रवि सूर्यवंशी, लोकेश, चेतन सूर्यवंशी और पंकज प्रजापति आपस में गालियां देकर बात कर रहे थे।

सरवन को सुनने में बुरी लगी तो उसने उन्हें गालियां देने से मना किया। जिसके बाद रवि सूर्यवंशी ने बेल्ट से और लोकेश, चेतन और पंकज ने उसे लात-घूंसों से पीटा। पिटाई के चलते सरवन के मुंह, पीठ और पैर में चोट आई। इस दौरान सरवन के दोस्त राहुल ने बीच बचाव किया। सरवन को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले।

विवाद में दोस्तों का साथ छोड़ भाग आया था जानकारी के मुताबिक पीड़ित सरवन मालवीय अपने चार दोस्तों के साथ सोमवार सुबह को देवास में टेकरी वाली माता के दर्शन करने गया था। इस दौरान दोस्तों का किसी से विवाद हो गया। झगड़ा होता देख सरवन सभी को छोड़कर वहां से अपने गांव पंथपिपलई भाग आया। सरवन के साछ छोड़कर भागने से दोस्त बेहद नाराज हुए।

सरवन को सबक सिखाना चाहते थे आरोपी वे इस बात को लेकर गुस्से में आगबबूला थे कि सरवन झगड़े के बीच उनका साथ छोड़कर अपने गांव भाग गया। माता के दर्शन कर ये सभी वापस लौटे और सोमवार शाम को ही सरवन को बुलाया। सरवन आया तो उसे ये लोग एक कमरे में लेकर गए और ये कहते हुए कि हमारा साथ छोड़कर क्यों भागा था, उसे पीटने लगे। घटना के बाद बुधवार को सरवन ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img