Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी नाबालिग, मौत

इंदौर के कनाड़िया इलाके में तीसरी मंजिल से देर रात 12:30 बजे एक 16 साल की नाबालिग लड़की नीचे गिर गई। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पायल (16) पुत्री रामेश्वर बडगुर्जर निवासी भूरी टेकरी शनिवार देर रात अपने घर की तीसरी मंजिल स्थित बालकनी से नीचे गिर गई। आवाज आने पर बिल्डिंग के लोग बाहर आए तो उसे गिरा हुआ देखा। इसके बाद परिवार को जानकारी दी। रात करीब 1 बजे परिजन उसे एमवाय लेकर पहुंचे।

परिवार ने बताया कि, पायल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने परिवार के लोगों के साथ ओकारेश्वर गई थी। यहां से आने के बाद गीले कपड़े सूखाने के लिए बालकनी में पहुंची थी। तब उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।

पायल के पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। पायल ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह निजी स्कूल में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

सीढियों से गिरा टेंट दुकान कर्मचारी, मौत तुकोगंज इलाके में सीढियों से गिरकर एक टेंट दुकान के कर्मचारी की मौत हो गई। शनिवार रात ढाई बजे परिवार ने उसे जमीन पर गिरा पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि, वह अपने कमरे से पानी पीने के लिए नीचे उतरा था। बहुत देर तक ऊपर नहीं गया तो पत्नी ने छोटे भाई को कॉल किया। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी लगी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमनाथ की जूनी चाल की है। यहां पर लक्ष्मीनारायण (25) पुत्र रामचंद कुशवाह की सीढियों से गिरने से मौत हो गई। छोटे भाई मयूर ने बताया कि रात में करीब 1 बजे वह पानी पीने नीचे उतरा था। काफी देर तक ऊपर कमरे में नही पहुंचा तो पत्नी नेहा ने कॉल किया। मयूर ने घर की लाइट चालू की तो वह जमीन पर गिरा पड़ा मिला। परिवार के मुताबिक, सीढियों से गिरने के चलते सिर में चोट लगने से मौत हुई है। लक्ष्मीनारायण का आठ माह का बेटा है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img