Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में महिला को मासूम बेटी ने दवा के धोखे में मॉस्किटो लिक्विड पिला दिया

बरखेड़ी में रहने वाली महिला को मासूम बेटी ने दवा के धोखे में मॉस्किटो लिक्विड पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन चले इलाज के बाद बुधवार को महिला की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक स्वाति शाक्य पति रवि शाक्य (30) निवासी बरखेड़ी की रहने वाली थी। शनिवार की रात को 11 बजे महिला की तबीयत खराब थी। तब उसने नौ साल की बच्ची से दवा मांगी।

दवा के धोखे में पिलाया जहर

मृतका के पति रवि ने बताया कि बेटी ने दवा के धोखे में मॉस्किटो लिक्विड अपने ही हाथ से मां को पिला दिया। इससे मां की तबीयत बिगड़ी, तत्काल उसे अस्पातल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की तड़के सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img